Friday, 27 February 2015

धन पाने के लिए घर में क्या रखे

धन पाने के लिए घर में क्या रखें, क्या नहीं
जीवन में कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी पैसों की कमी और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह हमारे अपने घर में छिपी हो सकती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और पैसों की तंगी होती है। साथ ही कई ऐसी भी चीजें हैं जिन्हें रखने से धन पाने की राह आसान हो सकती है।
१-टूटा हुआ कांच न रखें- वास्तु शास्त्र के मुताबिक टूटी हुई कांच की चीजों को घर में रखने से आर्थिक नुकसान होता है। लिहाजा यदि घर की किसी खिड़की या दरवाजे का कांच टूट जाए तो उसे तुरंत बदलवाएं। साथ ही कांच का टूटा हुआ कोई सामान या टूटा हुआ आईना भी घर में बिल्कुल न रखें।
२-बंद हो चुकी घड़ी- घर में लगी घड़ी यदि बंद पड़ जाए तो उसे भी तुरंत दोबारा शुरू कर दें और अगर घड़ी खराब हो गई हो तो उसे बदल दें। क्योंकि घर में रखी बंद पड़ी घड़ी भी धन संबंधी परेशानियों को बढ़ाती है।
३-भगवान की खंडित मूर्ति- कई बार घर के मंदिर में रखी मूर्ति खंडित हो जाती है, बावजूद इसके हम उसकी पूजा करते रहते हैं। इससे भी घर में नेगेटिव एनर्जी आती है और कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी मूर्तियों को जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।
४-कांटे वाले या सूखे पौधे- कई लोगों को घर में पौधे या फूल लगाने का शौक होता है। इस शौक को पूरा करते वक्त ध्यान रखें कि घर में कांटे वाले पौधे न लगाएं। इससे उन्नति और लाभ में बाधा आती है। साथ ही सूखे या मुर्झाए हुए फूल भी घर में नहीं रखने चाहिए।
५-खराब हो चुके विद्युत उपकरण- घर में हमेशा साफ-सफाई बनाए रखें और कबाड़ इक्ट्ठा न होने दें। यदि कोई विद्युत उपकरण जैसे टीवी, फ्रिज, खराब हो जाए तो जल्द से जल्द इनकी मरम्मत करवाएं, अन्यथा इन्हें घर से बाहर कर दें। इन सामानों से भी घर में परेशानियां आती हैं
६-चांदी के लक्ष्मी गणेश- वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में चांदी के लक्ष्मी गणेश की मूर्ति रखने से धन आगमन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं।
७-लक्ष्मी जी के चरण- देवी लक्ष्मी के चरण की पूजा धन वृद्घि कारक मानी जाती है। इसलिए लोग अपने घर में लक्ष्मी के चरण रखते हैं।
८-पंचमुखी हनुमान- वास्तुविज्ञान के अनुसार पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति जिस घर में होती है वहां उन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और धन संपत्ति में वृद्घि होती है।
९-धनकुबेर की मूर्ति- कुबेर को सारे संसार के धन का रक्षक माना जाता है, लिहाजा घर में धनकुबेर की मूर्ति रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
१०-कौड़ी- कौड़ी समुद्र से आती है, जहां से मां लक्ष्मी का भी जन्म हुआ था। इसलिए माना जाता है कि पूजास्थल पर कौड़ी रखने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहती है।

यह उपयोगी जानकारी शेयर अवश्य करे जिससे आपके परिवारीजन , मित्र और रिश्तेदार इसका लाभ उठा सके
-

ऐसी जानकारी कभी आपने नहीं पड़ी होगी

ऐसी जानकारी जो शायद आपने पहले
कभी नही पढ़ी होगी ||:-
1. दही को जल्दी और अच्छी जमाने के
लिए रात को जमाते वक्त दूध में
हरी मिर्च का डंठल तोड़ कर डाल दे !
दही जबरदस्त जमेगी||
2. अगर सब्जी में नमक
ज्यादा हो गया हो तो आटे को गूंथ
कर उसके छोटे - छोटे पेड़े ( लोइयां )
बना कर डाल दे नमक कम हो जायेगा||
3. प्याज को काट कर बल्ब या ट्यूब
लाईट के साथ बाँधने से मच्छर व
छिपकिली और मोर का पंख घर में
कहीं भी लगाने से केवल
छिपकिली नही आती यह आजमाए हुए
हैं.||
4. यदि फ्रिज में कोई भी खुशबू या बदबू
आती है तो आधा कटा हुआ निम्बू रखने
से ख़त्म हो जायेगी एक हज़ार बार
अजमाया हुआ है जी.||
5. चावल के उबलने के समय २ बूँद निम्बू के
रस की डाल दे चावल खिल जायेंगे और
चिपकेंगे नही||
6. चीनी के डब्बे में तीन या चार लौंग
डालने से चींटी नहीं आती ||
7. बरसातों के दिनों में अक्सर नमक
सूखा नही रह पाता वह सिल
( गीला गीला सा) जाता है आप नमक
की डिबिया में ४-५ चावल के दाने
डाल दें बहुत कम उसमे सीलापन आता है
तब.||
8. मेथी की कड़वाहट हटाने के लिये
थोड़ा सा नमक डालकर उसे थोड़ी देर
के लिये अलग रख दें||
9. आटा गूंधते समय पानी के साथ
थोड़ा सा दूध मिलाये। इससे
रोटी और पराठे का स्वाद बदल जाएगा ||
पोस्ट पसंद आई हो तो शेयर करके आगे बढाइये.||
दोस्तो आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी हमे जरूर
वताये और ज्यादा से ज्यादा शेयर करके अपने
दोस्तो को भी पढवाये ।
-

मानब सभ्यता कितनी प्राचीन हे चलो आज आपको बताते हे

मानव सभ्यता कितनी प्राचीन है ?
प्रश्न :- मानव सम्वत् कितना है ?
उत्तर :- 1960853115 वर्ष ।
क्योंकि :-
1 सत्युग = 1728000 वर्ष
1 त्रेतायुग =1296000 वर्ष
1 द्वापरयुग = 864000 वर्ष
1 कलियुग = 432000 वर्ष
1 महायुग = 1 सत्युग + 1 त्रेतायुग + 1 द्वापरयुग
+ 1 कलियुग = 4320000 वर्ष
1 महायुग = 4320000 वर्ष
71 महायुग = 1 मनु
14 मनु = मानव सृष्टि की आयु
1 कल्प = 1000 महायुग = 4320000000 वर्ष
( ब्रह्माण्ड की आयु )
अब तक 14 मनुओं में से 6 मनु बीत चुके हैं 7
वाँ वैवस्वत मनु वर्तमान चल रहा है ।
7 वें मनु का 28 वाँ महायुग चल रहा है ।
28 वें महायुग के कलियुग का 5115 वाँ वर्ष चल
रहा है ।
6 मनु + 27 महायुग + 1 सत्युग + 1 त्रेतायुग + 1
द्वापरयुग + 5115 वर्ष = 1960853115 वर्ष ( 15
मार्च 2014 तक )
यानी कि मानव जाति को पृथिवी पर आए
इतना समय हो गया है।एक अरब छियानवें करोड़
आठ लाख तरेपन हजार एक सौ पंद्रह वर्ष ..
(1960853115 वर्ष)
यह गणना सूर्य सिद्धान्त के अनुसार है।

जरूर पड़े

जरूर पढ़ें:-
इस समय स्वाइन फ्लू जैसे फ्लू की वजह से लोगो में भय बना हुआ है । इससे बचाव हेतु कपूर और इलायची के चूर्ण को कपडे में बाँध कर सूंघने का उपाय भी बताया गया है ।
पुराने समय में वातावरण को शुद्ध करने के लिए हमारे ऋषि मुनि हवन किया करते थे । हवन में डाली जाने वाली सामग्री में औषधिय गुण होते है ।
5 मार्च को होली है । होलिका दहन को हम लोग हवन की तरह उपयोग कर सकते है ।
होलिका दहन में कपूर की 2-3 टिकिया जरूर से डाले । एक परिवार से 2-3 टिकिया, एक जगह की होली में लगभग 20 परिवार होली में डालें इसी प्रकार हर स्थान पर जलने वाली होली में किया जाये । होलिका दहन सभी स्थानों पर एक ही मुहूर्त में होता है , जब एक साथ इतने स्थानों पर इस प्रकार की धुआं उठेगी तो वातावरण में से कीटाणुओं का नाश होगा और वातावरण शुद्ध होगा ।
इस बात को सरलता से समझने के लिए हम एक फ़िल्मी दृश्य का उदाहरण लेते है :-
फिल्म कृष 3 में एक शहर एक खतरनाक वायरस से संक्रमित हो जाता है , लोगो को वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए जल्द से जल्द एंटी डोस देना जरूरी होता है , कम समय में पूरे शहर के लोगो को एंटी डोज़ संभव नहीं होने पर उस दवा यानि एंटी डोज़ को हवा के माध्यम से ही लोगो में पहुचाया जाता है .......बस हमें भी यही करना है ।
आपके परिवार में से जो भी होलिका पूजन के लिए जाए उन्हें बताये की होलिका दहन में कपूर जरूर से डालें ।
अपने पड़ोसियों, मित्रो, रिश्तेदारों सभी को बताये ।
इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ।