Tuesday, 24 February 2015

उलटी दस्त का घरेलु उपचार

उल्टी और दस्त के घरेलु उपचार

घर के किसी भी छोटे बड़े सदस्य को उल्टी एवँ दस्त किसी भी वजह से हो सकते हैं जिनमें से बदहजमी सबसे मुख्य है। कभी-कभी सर्दी या गर्मी लगने, दूषित खानपान से भी उल्टी और दस्त की समस्या हो जाती है ।

उल्टी होने पर नीँबू का रस पानी में घोल कर लेने से शीघ्र ही फायदा होता है ।

आप एक दो लौंग, दालचीनी या इलायची मुहँ में रखकर चूसिये यह मसाले उल्टियाँ विरोधक औषधियों होने के कारण उल्टियाँ रोकने में बहुत ही मददगार साबित होते है।

तुलसी के पत्तों का एक चम्मच रस शहद के साथ लेने से उल्टी में लाभ मिलता है ।

एक चम्मच प्याज का रस पीने से भी उल्टी में लाभ मिलता है ।

गर्मियों में यदि बार बार उल्टियाँ आती है तो बर्फ चूसनी चाहिए ।

पुदीने के रस को लेने से भी उल्टी में लाभ मिलता है ।

धनिये के पत्तों और अनार के रस को थोड़ी थोड़ी देर के बाद बारी-बारी से पीने से भी उल्टी रुक जाती है ।

1/4 चम्मच सोंठ एक चम्मच शहद के साथ लेने से उल्टी में शीघ्र आराम मिलता है ।

नींबू का टुकड़ा काले नमक के साथ अपने मुंह में रखने से आपको उल्टी महसूस नहीं होती है, रुक जाती है ।

आधा चम्मच पिसे हुए जीरे का पानी के साथ सेवन करने से उल्टियों से शीघ्र छुटकारा मिलता है ।

एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल का सिरका डालकर पियें उल्टी में तुरंत आराम मिलेगा ।

उल्टियाँ होने से 12 घंटो बाद तक ठोस आहार का सेवन न करें, लेकिन भरपूर मात्रा में पानी और फलों के रस का सेवन करते रहें।

तैलीय, मसालेदार, भारी और मुश्किल से पचनेवाले खाद्द्य पदार्थों का सेवन न करें इससे भी उल्टियाँ आती है ।

पित्त की उल्टी होने पर शहद और दालचीनी मिलाकर चाटें ।

हरर को पीसकर शहद के साथ मिलाकर चाटने से उल्टी बंद होती है|

खाना खाने के तुरंत बाद न सोयें। खाने के बाद टहलने की आदत डालें । जब भी सोयें तो अपनी दाहिनी बाज़ू पर सोयें। इससे आपके पेट के पदार्थ मुंह तक नहीं आयेंगे ।

दही, भात, को मिश्री के साथ खाने से दस्त में आराम आता है।

एक एक चम्मच अदरक , नीबूं का रस काली मिर्च के साथ लेने पर भी दस्त में आराम मिलता है ।

सौंफ और जीरे को बराबर-बराबर मिला कर भून कर पीस लें । इसे आधा-आधा चम्मच पानी के साथ दिन में तीन बार लेने से दस्तों में फायदा मिलता है ।

केले, सेब का मुरब्बा और पके केले का सेवन करें दस्त में तुरंत आराम मिलेगा ।

दस्त आने पर अदरक के टुकड़े को चूसे या अदरक की चाय पियें पेट की मरोड़ भी शांत होती है और दस्त में भी आराम मिलता है ।

दस्त रोकने के लिए चावल के माड़ में हल्का नमक और काली मिर्च डालकर उसका सेवन करें दस्त रुक जायेंगे ।

जामुन के पेड़ की पत्तियाँ पीस कर उसमें सेंधा नमक मिला कर 1/4 चम्मच दिन में दो बार लेने से दस्त रुक जाते है ।

दस्त आने पर दूध और उससे बनी हुई चीजों का सेवन कतई भी ना करें ।

दस्त आने पर दस्त के साथ शरीर के खनिज वा तरल पदार्थ बाहर निकलते है इनकी कमी पूरी करने के लिए O.R.S का घोल पियें ।

पेट दर्द का घरेलु उपचार

पेट दर्द के घरेलू उपचार

पेट में दर्द होना एक आम समस्या है ,जिससे लगभग सभी व्यक्तियों को जीवन में बार बार सामना करना पड़ता है | इनके कई अलग अलग काऱण हो सकते है । पेट दर्द के मुख्य कारण कब्ज का होना, ज्यादा गैस बनना, अपच, विषाक्त भोजन सेवन करना आदि सकता हैं।यहाँ पर हम कुछ आसान से उपाय बता रहे है जिसको करके आप पेट दर्द में आराम प्राप्त कर सकते है ।

*पेट दर्द मे हींग बहुत ही लाभकारी है। 5 ग्राम हींग थोडे पानी में पीसकर पेस्ट बनाएं। इसे नाभी पर और उसके आस पास लगायें फिर क़ुछ देर लेटे रहें। इससे पेट की गैस निकल जायेगी और दर्द में राहत मिलेगी ।

*जीरा पेट दर्द मे बहुत हि लाभदायक है । जीरा को तवे पर भून ले । 2-3 ग्राम की मात्रा गरम पानी के साथ दिन मे 3-4 बार लें या वैसे ही चबाकर खाये शीघ्र लाभ प्राप्त होता है।

*10 ग्राम तुलसी का रस पीने से पेट की मरोड़ व दर्द जल्दी ही ठीक होता है।

*त्रिफला का 100 ग्राम चूर्ण में 75 ग्राम चीनी मिलालें इस चुर्ण का 5 ग्राम की मात्रा में दिन में 2 -3 बार पानी के साथ सेवन करें। इससे पेट की सभी बीमारियां समाप्त होती हैं।

*सूखा अदरक को मुहं मे चूसने से पेट दर्द में तुरन्त राहत मिलती है।

*पेट दर्द में पानी में थोडा सा मीठा सोडा डालकर पीने से फ़ायदा होता है।

*बिना दूध की चाय पीने से भी पेट दर्द में आराम मेहसूस होता हैं।

*अजवाईन तवे पर भून लें। इसको काला नमक के साथ मिलाकर 2-3 ग्राम गरम पानी के साथ दिन में 3 बार लेने से पेट के दर्द में शीघ्र आराम मिलता है।

*एक चम्मच अदरक के रस में 2 चम्मच नींबू का रस और थोडी सी चीनी मिलाकर दिन मे 3 बार लेने से भी पेट दर्द में आराम मिलता है।

किसी भी पेट दर्द में केला खाना लाभकारी होता है। केला एक पोषक आहार होता है। केले का सेवन से पेट दर्द में शीघ्र आराम मिलता है।नींबू के रस में काला नमक, जीरा, अजवायन चूर्ण मिलाकर दिन में तीन चार बार लेने से पेट दर्द से आराम मिलता है।

*हरा धनिया का रस एक चम्मच शुद्ध घी मे मिलाकर लेने से पेट के दर्द में शीघ्र आराम मिलता है।

*अनार पेट दर्द मे बहुत लाभदायक माना गया है। अनार के बीज थोडी मात्रा में नमक और काली मिर्च के साथ दिन में दो तीन बार लें।

*मूली की चटनी, अचार, सब्जी या मूली पर नमक, काली मिर्च डालकर खाने से पेट के सभी रोग दूर होते है।

*चौलाई की सब्जी बनाकर खाने से पेट की सभी बीमारियां समाप्त होती है।

*सौंठ का 1 चम्मच चूर्ण और सेंधा नमक को एक गिलास पानी में गर्म करके पीने से पेट दर्द खत्म हो जाता है।

*इसबगोल को दूध के साथ रात को सोते वक्त लेते रहने से पेट के दर्द में आराम मिलता है ।

*प्याज को आग में गर्म करके रस निकाल लें और इस रस में नमक मिलाकर पीएं। इससे भी पेट का दर्द ठीक हो जाता है।

*दो चम्मच ग्राम सौंफ़ रात भर एक गिलास पानी में गलाएं इसे सुबह खाली पेट छानकर पीयें पेंट दर्द मे आराम मिलता है

सर दर्द का घरेलु उपचार

सर दर्द के घरेलू उपचार

आज की इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में सिर दर्द एक सामान्य बात है। हर उम्र के लोग अकसर इसकी शिकायत करते हैं।हर किसीको कभी ना कभी सरदर्द का अनुभव अवश्य ही होता है। लेकिन सरदर्द के कारण अलग अलग हो सकते है| सरदर्द का मुख्य कारण सर की धमनियॉं और मांस पेशी में तनाव पैदा होना है।लेकिन कभी कभी सरदर्द मस्तिष्क की बिमारी के कारण या कभी तनाव और अन्य कारणों से भी हो सकता है ।

*रात में कम-से-कम 6-8 घंटे की नींद जरूर लें और सोने - जागने का शेड्यूल एक जैसा रखने की ही कोशिश करें।

*सिर दर्द में आप लौंग पाउडर और नमक का पेस्ट बना कर इसे दूध में मिलाकर पीएं, तुरंत आराम मिलेगा।

*पिपरमिंट सिरदर्द के लिए बेहद फायदेमंद है।इसलिए अगर आपको सिर दर्द की शिकायत है, तो आप इसे चाय में मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।

*सिर के जिस हिस्से में दर्द हो, उसके दूसरे हिस्से की तरफ नाक के छिद्र में एक बूंद शहद डालने से सर का दर्द तुरन्त दूर हो जाता है।

*कई बार पेट में गैस बनने से भी सिर दर्द होता है। इसके लिए एक ग्लास में गर्म पानी और नींबू का रस मिला कर पीएं। इससे आपको सिर दर्द से जल्दी राहत मिलती है ।

*लौंग को हल्की गर्म करके उसे पीसकर सिर पर लेप करने से सर दर्द मिट जाता है ।

*काम के बोझ से बचने के लिए लोग काफी ज्यादा चाय , कॉफी आदि पीते रहते हैं, जिनमें कैफीन होता है। ज्यादा कैफीन लेने से सिरदर्द की सम्भावना बढ़ती है।

*बादाम के तेल में केसर मिलाकर दिन में तीन चार बार सूंघने से सर दर्द में आराम मिलता है।

*सिर दर्द से आराम पाने के लिए गाय का गर्म दूध पीएं। साथ ही अपने आहार में देशी घी को भी शामिल करें।

*सिरदर्द के लिए नौशादर और खाने वाला चूना बराबर मात्रा में मिलाकर एक शीशी में भरकर उसे अच्छी तरह मिला लें। सिरदर्द होने पर इसे सूंघे ।

*अगर आपका सिर दर्द जुखाम की वजह से है तो आप धनिया, चीनी को पानी में घोल कर पी कर सिर दर्द से निजात पा सकते हैं।

*सिर दर्द से छुटाकारा पाने के लिए दालचीनी को पीस कर उसका पाउडर बना लें। अब इसे पानी में मिला कर पेस्ट तैयार करें।इसे सिर पर लगाने से आपको तुरंत आराम मिलेगा।

*सरसों के तेल को कटोरी में डालकर 1 से 2 मिनट तक दिन में तीन चार बार सूंघें।

* एक मुनक्के के बीज निकालकर उसमें एक साबुत राई रख दें। 2-3 दिन लगातार सूर्योदय से पहले कुल्ला करके पानी से मुनक्का निगल लें,सर दर्द में तुरंत लाभ मिलेगा ।

*अगर आप स्थाई सिर दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं तो कुर्सी पर बैठ कर अपने पांव गर्म पानी में डुबो कर रखें। सोने से पहले कम से कम 15 मिनट तक ऐसा करें।इसे नियमपूर्वक सप्ताह में कम से कम दो से तीन बार तक करें।

*अगर आप गर्मी के समय में सिर दर्द से जूझ रहे हैं तो नारियल के तेल से 10-15 मिनट मसाज करने से भी आपको सिर दर्द से राहत मिलेगा। यह सिर को ठंडक पहुंचाता है साथ ही दर्द भी कम करता है।

*सुबह सुबह सेब पर नमक लगा कर खाएं। इसके बाद गर्म दूध पीएं। ऐसा लगातार 10 दिन तक करने पर आपकी सिर दर्द की समस्या खत्म हो जाएगी ।

*चाय बना कर उसमें थोडी सी अदरख के साथ लौंग और इलायची भी मिला दें। इससे आपका सिरदर्द तुरंत गायब हो जायेगा ।

*लहसुन के कुछ टुकड़े लेंकर उसे निचोड़ का रस निकालकर उसे पी जाएँ । लहसुन एक पेनकीलर के रूप में काम करता है, जिससे सिर दर्द में तुरंत राहत मिलती है।

*लौकी का गूदा सिर पर लेप करने से भी सिरदर्द में तुरंत आराम मिलता है।

*15 मिनट तक बादाम के तेल से सिर का मसाज करने पर भी सिर दर्द से राहत मिलती है।

*मांसपेशियों के तनाव को कम करने के लिए कंधे, गर्दन और कनपटी के हिस्से में मसाज करना अच्छा रहता है। सप्ताह में चार से पांच बार व्यायाम अवश्य ही करें।

*पान अपने दर्दनाशक गुणों के लिए जाना जाता है। सर दर्द होने पर ताजा हरा पान चबा चबा कर खाइये, जल्दी ही सर का दर्द गायब हो जायेगा ।

*खीरा काटकर सूँघने एवं सिर पर रगडऩे से सिरदर्द में तुरंत आराम मिलता है।