Friday, 27 February 2015

धन पाने के लिए घर में क्या रखे

धन पाने के लिए घर में क्या रखें, क्या नहीं
जीवन में कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी पैसों की कमी और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह हमारे अपने घर में छिपी हो सकती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और पैसों की तंगी होती है। साथ ही कई ऐसी भी चीजें हैं जिन्हें रखने से धन पाने की राह आसान हो सकती है।
१-टूटा हुआ कांच न रखें- वास्तु शास्त्र के मुताबिक टूटी हुई कांच की चीजों को घर में रखने से आर्थिक नुकसान होता है। लिहाजा यदि घर की किसी खिड़की या दरवाजे का कांच टूट जाए तो उसे तुरंत बदलवाएं। साथ ही कांच का टूटा हुआ कोई सामान या टूटा हुआ आईना भी घर में बिल्कुल न रखें।
२-बंद हो चुकी घड़ी- घर में लगी घड़ी यदि बंद पड़ जाए तो उसे भी तुरंत दोबारा शुरू कर दें और अगर घड़ी खराब हो गई हो तो उसे बदल दें। क्योंकि घर में रखी बंद पड़ी घड़ी भी धन संबंधी परेशानियों को बढ़ाती है।
३-भगवान की खंडित मूर्ति- कई बार घर के मंदिर में रखी मूर्ति खंडित हो जाती है, बावजूद इसके हम उसकी पूजा करते रहते हैं। इससे भी घर में नेगेटिव एनर्जी आती है और कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी मूर्तियों को जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।
४-कांटे वाले या सूखे पौधे- कई लोगों को घर में पौधे या फूल लगाने का शौक होता है। इस शौक को पूरा करते वक्त ध्यान रखें कि घर में कांटे वाले पौधे न लगाएं। इससे उन्नति और लाभ में बाधा आती है। साथ ही सूखे या मुर्झाए हुए फूल भी घर में नहीं रखने चाहिए।
५-खराब हो चुके विद्युत उपकरण- घर में हमेशा साफ-सफाई बनाए रखें और कबाड़ इक्ट्ठा न होने दें। यदि कोई विद्युत उपकरण जैसे टीवी, फ्रिज, खराब हो जाए तो जल्द से जल्द इनकी मरम्मत करवाएं, अन्यथा इन्हें घर से बाहर कर दें। इन सामानों से भी घर में परेशानियां आती हैं
६-चांदी के लक्ष्मी गणेश- वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में चांदी के लक्ष्मी गणेश की मूर्ति रखने से धन आगमन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं।
७-लक्ष्मी जी के चरण- देवी लक्ष्मी के चरण की पूजा धन वृद्घि कारक मानी जाती है। इसलिए लोग अपने घर में लक्ष्मी के चरण रखते हैं।
८-पंचमुखी हनुमान- वास्तुविज्ञान के अनुसार पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति जिस घर में होती है वहां उन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और धन संपत्ति में वृद्घि होती है।
९-धनकुबेर की मूर्ति- कुबेर को सारे संसार के धन का रक्षक माना जाता है, लिहाजा घर में धनकुबेर की मूर्ति रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
१०-कौड़ी- कौड़ी समुद्र से आती है, जहां से मां लक्ष्मी का भी जन्म हुआ था। इसलिए माना जाता है कि पूजास्थल पर कौड़ी रखने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहती है।

यह उपयोगी जानकारी शेयर अवश्य करे जिससे आपके परिवारीजन , मित्र और रिश्तेदार इसका लाभ उठा सके
-

No comments:

Post a Comment