Thursday, 11 June 2015

अच्छे गुणः इंसान में अलग ही नजर आते हे

गाँव के कुएँ से तीन महिलाऐ पानी भर रही थी एक महिला का पुत्र वहाँ से निकला तो उसे देख कर वह महिला बोली, देखो वह मेरा पुत्र है यहाँ का सबसे बड़ा पहलवान है।
फिर दूसरी महिला का पुत्र वहाँ से गुजरा जिसे देख कर वो महिला बोली, देखो ये मेरा पुत्र बड़ा विद्वान है।
तभी तीसरी महिला का पुत्र वहा से जा रहा था, माँ को देख कर माँ के पास आया, पानी का घड़ा उठा लिया और बोला, चलो माँ घर चले।
उस माँ की ख़ुशी भरी आँखों के सामने उन दोनो महिलाओ की नज़रे झुक गयी, वो समझ चुकी थी कि सुपुत्र कौन है।
Moral:- गुण बताये नही जाते अपने आप दिख जाते हैं।
राधे राधे...

No comments:

Post a Comment