Tuesday, 30 December 2014

कभी रूठना मुझसे तू श्याम

कभी रूठना मुझसे तू श्याम सावरे मेरी जिंदगी है अब तेरे नाम सावरे ...!! मेरा सावरे सवेरा तेरे नाम से तेरे नाम से जिंदगी की शाम सावरे ...!! चिंतन हो सदा इस मन में तेरा चर्ड़ो तेरे मेरा ध्यान रहे ...!! चाहे दुःख में रहू चाहे सुख में रहू होठो पे सदा तेरा नाम रहे ...!! तेरे नाम से ही मेरी पहचान है पहचान है तेरी सेवा में ही मेरा कल्याण है ...!! मेरा रोम रोम तेरा करजाई है करजाई है ... !! तेरे कितने गिनाऊ अहसान सावरे ...!! दिल तुमसे लगाना सीखा है तुमसे ही सीखा याराना ...!! जीवन को संभाला है तुमने बदले में मै दू क्या नजराना ...!! मैंने दिल हारा ये भी तेरी प्रीत है मेरी हार में भी श्याम मेरी जीत है ...!! बस दिल की यही है एक आरजू तुझे दिल का बना लू महमान सावरे ...!! कभी रूठना ना मुझसे तू श्याम सावरे मेरी जिंदगी है अब तेरे नाम सावरे ... !! मेरा सावरे सवेरा तेरे नाम से,,,तेरे नाम से ही जिंदगी की शाम सावरे ... !! दुनिया के मै अबगुड क्या देखू मेरे अबगुड कई हजार प्रभु ...!! तुम अबगुड मेरे सब ढक लोगे इतना है मुझे एतबार प्रभु ...!! मेरे अबगुड़ो से नजरो को फेर लो अपनी वाहों में प्रभु जी मुझे घेर लो ...!! ऐसी कृपा करो ना इस दास पे रहे पापो का ना कोई भी निशान सावरे ...!! कभी रूठना ना मुझसे तू श्याम सावरे मेरी जिंदगी है अब तेरे नाम सावरे ... !! मेरा सावरे सवेरा तेरे नाम से,,,तेरे नाम से ही जिंदगी की शाम सावरे ... !! !!! बोल खाटू नरेश की जय !! !! बोल हारे के सहारे की जय !! !! बोल श्याम प्यारे की जय !! !! बोल तीन बांण धारी की जय !! !! बोल श्याम बाबा की जय !! !! बोल जय श्री श्याम !!

No comments:

Post a Comment