Wednesday, 12 November 2014

किस ऑफ़ लव

सोचो किस ऑफ़ लव का शो चल रहा है एक लड़का अपनी माशूका के साथ किश ऑफ़ लव करने में लगा हुआ है तभी अचानक उसकी नज़र अपनी बहन पर पड़ती है जो उसके बगल में अपने आशिक के साथ किस ऑफ़ लव करने में ब्यस्त है। लड़का अपनी वाली को छोड़ कर बहन के पास जाता है और एक तमाचा उसके गाल पर लगाता है। उसके बाद पेश है उन दोनों के बीच में क्या बात होती है - लड़का - कमीनी तू यहाँ पर क्या कर रही है (लड़की पहले तो डर जाती है लेकिन अपने आशिक़ के सामने पिटने से उसका ईगो हर्ट हो जाता है) लड़की - कुत्ते तू यहाँ पर क्या कर रहा है। लड़का - तुझे हमारी इज्जत की जरा भी परवाह नहीं। लड़की - तुझे बड़ी परवाह है बड़ा आया। लड़का - घर चल आज पापा से तेरी कुटाई करवाता हूँ। लड़की - तेरी भी पोल आज मै खोल कर रहूंगी। लड़का - लेकिन लड़कियों को इस तरह खुले आम ये सब सोभा नहीं देता। लड़की - तेरी माशूका भी तो लड़की है। लड़का - लेकिन तू मेरी बहन है। लड़की - तेरी माशूका भी तो किसी की बहन होगी। लड़का - समझ नहीं रही है मै लड़का हूँ और तू लड़की है। लड़की - मतलब ऐयाशी करने का अधिकार सिर्फ लड़कों को है। लड़का - समझ नहीं रही है यहाँ पर मेरे बहुत सारे दोस्त आएं हैं। लड़की - तेरे दोस्त आएं हैं तो मै क्या करूँ। लड़का - पगली मेरी बदनामी हो जाएगी। लड़की - तो मै क्या करूँ। लड़का - प्लीज यहाँ से चली जा देख सारे लोग फोटो खींच रहे हैं। लड़की - जब तू यहाँ पर ये सब कर सकता है तो मै क्यों नहीं कर सकती। मै नहीं जाउंगी। लड़का - तू ऐसे नहीं मानेगी। लड़का अपनी बहन को पीटना शुरू कर देता है और लड़की भी उससे भिड़ जाती है। सारे मीडिया वाले फोटो खींचने लग जाते हैं और उन दोनों का वहां पर मजाक बन जाता है। क्या आप भी मज़ाक बनना चाहते हैं, आखिर क्यों करते हैं ये सब, प्यार करना कोई गलत बात नहीं है लेकिन प्यार दिल से किया जाता है, प्यार आत्मा से किया जाता है, प्यार एक अहसास होता है, प्यार दिखाने की चीज़ नहीं होती है। खुले आम अंग प्रदर्शन और अश्लीलता दिखने से प्यार नहीं बढ़ता। आपके माता पिता भी आप से प्यार करते है क्या उनका प्रेम भी इसी श्रेणी में आएगा। अगर मेरी बात से सहमत हैं तो शेयर करें। JAI HIND  रामकुमार ओझा

No comments:

Post a Comment